बजट सत्र 2024 की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इस दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश करेंगी। आइए जानते हैं बजट में किसानों के लिए क्या खास हो सकता है?
इस बार आम चुनाव के चलते 2 बार बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई 2024 को संसदमें बजट पेश करेंगी।
23 जूलाई को यूनियन बजट पेश करते ही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। वह अब तक सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री बन जाएंगी।
विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कृषि में शिक्षा, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने के साथ पैदावार को बढ़ाकर निर्यात को भी उच्च शिखर पर ले जाने का प्रयास होगा।
केंद्र सरकार राज्यों से आग्रह कर सकती है कि वे किसान सम्मान निधि में राशि में बढ़ोत्तरी कर सकते हैं। वहीं, कृषि उपकरणों पर जीएसटी की दर को घटाया जा सकता है।
बजट में सूखे एवं बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए फसल बीमा योजना पर जोर दिया जा सकता है। इसके साथ ही, उन्नत बीज एवं पर्याप्त उर्वरकों समय पर उपलब्धता के लिए बजट बढ़ाया जा सकता है।
बजट में टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने के लिए नैनो एवं जैव-उर्वरकों पर सब्जिडी की व्यवस्था की जा सकती है। वहीं, सरकार मिट्टी की सेहत को दुरुस्त रखने पर जोर दे सकती है।
बजट का मुख्य उद्देश्य देश में गरीबी और बेरोजगारी को कम करने पर जोर देना है। इसके साथ ही, देश की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया जाता है।
बजट के बारे में विस्तार से जानने समेत बिजनेस से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ