Budget 2024: बजट से शेयर मार्केट पर क्या असर पड़ेगा?


By Ashish Mishra20, Jul 2024 02:40 PMjagran.com

बजट सत्र 2024

बजट सत्र 2024 की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है। इसी दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। आइए जानते हैं कि इससे शेयर मार्केट पर क्या असर पड़ेगा?

बजट कब पेश होगा?

इस बार आम चुनाव के चलते 2 बार बजट पेश किया जाएगा। 23 जुलाई 2024 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी।

वित्तमंत्री बनाएंगी रिकॉर्ड

यूनियन बजट पेश करते ही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण नया रिकॉर्ड बना लेंगी। निर्मला सीतारमण सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री बन जाएंगी।

बजट का शेयर मार्केट पर असर

इस बजट से शेयर मार्केट को कई उम्मीदें हैं। सेबी के आकड़ों के अनुसार, 10 में से 1 ही F&O ट्रेडर को फायदा होता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बजट में F&O से कमाई पर टैक्स बढ़ सकता है।

धोखाधड़ी को रोकने पर जोर देना

कई बार टेलीग्राम, फेसबुक और वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी की जाती है। ऐसे में वित्त मंत्री बजट में धोखाधड़ी को रोकने के लिए भी एलान कर सकती हैं।

रियर स्टेट को बड़ी उम्मीदें

इस सेक्टर को सरकार से टैक्स इन्सेन्टिव्स और अफोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के लिए समर्थन की उम्मीदें हैं। वहीं, मेडिकल रिसर्च के लिए भी अधिक बजट की उम्मीद जताई जा रही है।

इन सेक्टर में बढ़ सकता है व्यय

जानकारों की मानें तो इस बजट में रेलवे, बिजली, आवास और डिफेंस जैसे प्रमुख सेक्टर में व्यय की दर का बढ़ाया जा सकता है। इन क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी सरकार का ध्यान हो सकता है।

बजट का उद्देश्य

देश में गरीबी और बेरोजगारी को करने के लिए बजट में विशेष प्रावधान रहता है। इसके साथ ही, देश के आर्थिक विकास पर भी जोर दिया जाता है।

पढ़ते रहें

बजट से जुड़ी बातों को जानने समेत बिजनेस से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ