Budget 2024: बजट से हर सेक्टर को हैं खास उम्मीदें


By Amrendra Kumar Yadav20, Jul 2024 03:00 PMjagran.com

बजट सत्र 2024

बजट सत्र 2024 की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 7वीं बार 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी।

बनाएंगी अनोखा रिकॉर्ड

यह बजट पेश करते ही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अनोखा रिकॉर्ड बनाएंगी। सबसे ज्यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा। इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार 6 बार बजट पेश किया था।

हर सेक्टर को हैं खास उम्मीदें

इस बार बजट से हर सेक्टर को खास उम्मीदें हैं। एजुकेशन से लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में कुछ विशेष बजट की उम्मीद की जा रही है।

मैनुफेक्चरिंग सेक्टर

इस सेक्टर के लोगों को बजट से खास उम्मीदें हैं और इस क्षेत्र से जुड़े लोग टैक्स में कुछ छूट के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट चाहता है।

एजुकेशन सेक्टर को मिले अधिक राशि

इस सेक्टर के लोग बजट से अधिक राशि की उम्मीद कर रहे हैं, जिससे डिजिटल इक्विमेंट्स की पूर्ति हो सके और स्किल डेवलपमेंट का काम हो सके।

रियल एस्टेट

रियल एस्टेट सेक्टर के लोग अफोर्डेबल हाउसिंग के लिए सपोर्ट चाहता है और इसके साथ ही टैक्स इन्सेन्टिव्स की भी उम्मीद है।

हेल्थ सेक्टर

यह सेक्टर भी बजट से अधिक राशि की उम्मीद कर रहा है, जिससे मेडिकल रिसर्च और पब्लिक हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप किया जा सके।

एग्रीकल्चर सेक्टर

भारत की लगभग 55 प्रतिशत आबादी की आजीविका का मुख्य स्रोत कृषि है। ऐसे में इस सेक्टर के लोग कुछ विशेष छूट की उम्मीद बजट से कर रहे हैं।

बजट से हर सेक्टर को कुछ खास उम्मीदें हैं। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com