बजट सत्र की शुरुआत 22 जुलाई से हो रही है और यह सत्र 12 अगस्त तक चलेगा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेंगी।
संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू ने इसकी जानकारी दी है और कहा है कि इसके लिए दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
यह बजट मोदी 3.0 का पहला बजट होगा। इसी साल फरवरी में आम चुनावों से पहले अंतरिम बजट पेश किया गया था।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। ऐसा करने वाली वह पहली वित्तमंत्री बन जाएंगी।
यह बजट पेश करते ही निर्मला सीतारमण पूर्व वित्तमंत्री मोरारजी देसाई का रिकॉर्ड तोड़ देंगी। मोरारजी ने लगातार 6 बार बजट पेश किए थे।
इस बार पेश हो रहे बजट से आम लोगों को बहुत उम्मीदे हैं। टैक्सपेयर्स को कुछ उम्मीदें हैं कि टैक्स स्लैब में कुछ छूट मिलेगी।
अधिकतर लोगों के मन में यह सवाल होगा कि इस साल 2 बजट क्यों पेश हो रहे हैं। दरअसल इस बजट से पहले अंतरिम बजट पेश किया गया था, जो नई सरकार चुने जाने तक फंडिंग की निरंतरता को बनाए रखने के उद्देश्य से पेश किया गया था।
आगामी बजट जो 23 जुलाई को पेश किया जाएगा, इसमें देश के खर्च, रेवेन्यू और आर्थिक नीतियों से जुड़ा वित्तीय प्लान होगा।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लगातार 7वां बजट पेश करेंगी। बजट से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com