विलेन बनकर चमके थे ये बॉलीवुड सितारे


By Priyam Kumari20, May 2025 12:55 PMjagran.com

बॉलीवुड इंडस्ट्री के खलनायक

फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाना कोई आसान काम नहीं है। कोई लोग बॉलीवुड में हीरो बनने का सपना लेकर आते हैं, लेकिन कई बार उन्हें विलन का रोल अदा करना पड़ता है।

इन सितारों ने विलेन से किया डेब्यू

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने हीरो की जगह पर विलेन का रोल करके इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। आइए जानते हैं इन स्टार्स के बारे में।

Vivek Oberoi

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर विवेक ओबेरॉय ने साल 2002 में आई क्राइम थ्रिलर फिल्म कंपनी में चंद्रकांत उर्फ चंदू नागरे का रोल अदा किया था। इस फिल्म में विवेक की शानदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Shatrughan Sinha

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म प्यार ही प्यार में एक ब्लैकमेलर की भूमिका निभाई थी।

Bipasha Basu

बिपाशा बसु ने साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म अजनबी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनकी शानदार एक्टिंग को खूब पसंद किया गया।

Vidyut Jammwal

विद्युत जामवाल बॉलीवुड के फेमस एक्टर्स में से एक हैं। बता दें कि उन्होंने 2011 की फिल्म फोर्स से इंडस्ट्री में कदम रखा। इसमें वह एक ड्रग माफिया का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म में विद्युत की दमदार एक्टिंग ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया।

Freddy Daruwala

फ्रेडी दारूवाला ने फिल्म हॉलिडे में नेगेटिव रोल से दर्शकों का दिल जीत लिया। यह आपकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

Neil Nitin Mukesh

साल 2007 में आई फिल्म जॉनी गद्दार में नील नितिन मुकेश ने खलनायक की भूमिका से इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। उनके इस किरदार को सभी ने खूब पसंद किया।

बॉलीवुड के विकेन और सुपरस्टार्स से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram