हर एक्ट्रेस की इच्छा होती है कि वह बॉलीवुड के तीनों खान के साथ एक बार काम करें। ऐसे में कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेज हैं, जिन्होंने एक या दो नहीं, बल्कि तीनों खान के साथ फिल्में दे चुकी हैं। आइए जानते हैं इन हसीनाओं के बारे में।
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान के साथ काम किया है। उन्होंने फिल्म हम आपके हैं कौन में सलमान खान के साथ, आमिर के साथ दिल फिल्म और शाह रुख के साथ दिल तो पागल है में नजर आईं।
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस कैटरीना कैफ भी तीनों खान के साथ नजर आ चुकी हैं। बता दें कि वह फिल्म जब तक है जान में शाह रुख खान, आमिर के साथ फिल्म धूम और सलमान खान के साथ एक था टाइगर, मैंने प्यार क्यों किया और टाइगर जिंदा है जैसी फिल्मों में काम किया।
80 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने करियर में सलमान खान के साथ फिल्म दीवाना मस्ताना, शाह रुख के साथ डर, डुप्लीकेट, वन टू का फोर और राजू बन गया जेंटलमैन और आमिर के साथ फिल्म कयामत में नजर आ चुकी हैं।
करिश्मा कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री के तीनों खान के साथ फिल्में दे चुकी हैं। दिल तो पागल है और शक्ति द पावर फिल्मों में शाह रुख के साथ, सलमान के साथ जुड़वा, जीत, अंदाज अपना अपना और बीवी नंबर 1 में दिखाई दीं। वहीं, आमिर के साथ राजा हिंदुस्तानी में काम किया।
करिश्मा की तरह ही करीना कपूर खान भी तीनों खान के साथ फिल्में कर चुकी हैं। उन्होंने आमिर के साथ थ्री इडियट्स, शाह रुख के साथ, रा-वन, अशोक, डॉन और सलमान के साथ बजरंगी भाईजान व बॉडीगार्ड में काम किया।
शाह रुख खान और काजोल की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही है। दोनों की जोड़ी सात फिल्मों में नजर आ चुकी है। वहीं, सलमान के साथ फिल्म प्यार किया तो डरना क्या और आमिर के साथ फना में नजर आई थीं।
अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत शाह रुख खान के साथ फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ किया। वहीं, सलमान खान के साथ फिल्म सुल्तान और आमिर के साथ पीके में नजर आईं।
मनोरंजन जगत से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram & IMDb