आईपीएल का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। अब तक कुल 12 मैच खेले जा चुके हैं। 12 वां मैच मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया। टीम ने कोलकाता को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
आज हम आपको उन गेंदबाजों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने आईपीएल में सबसे अधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड कायम किया। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वालों की लिस्ट में पहले नंबर पर ड्वेन ब्रावो आते हैं। उन्होंने आईपीएल में खेले कुल 161 मैचों में 183 विकेट अपने नाम किए हैं।
पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने 122 मैचों में कुल 170 विकेट अपने नाम किए।
अमित मिश्रा इस लिस्ट में तीसरे नंबर के खिलाड़ी है। भारतीय स्पिनर ने इस लीग में अब तक खेले 154 मैचों में कुल 166 विकेट अपने नाम किए हैं।
राजस्थान रॉयल्स के शानदार गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने अब तक खेले 131 मैचों में कुल 166 विकेट चटकाए हैं। उनका इकॉनमी भी 7.61 का रहा है।
पीयूष चावला ने आईपीएल की इस लीग में खेले 165 मैचों में 157 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। पीयूष की गिनती इस लीग के सबसे अनुभवी स्पिनर्स में की जाती है।
इस आईपीएल में यह देखना बाकी होगा कि आईपीएल 2025 में कितने रिकॉर्ड्स बनते हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com