कुछ ऐसे ब्रेड्स होते हैं, जिसे आप डाइट में शामिल कर सेहतमंद रह सकते हैं, और आपका वजन भी कम हो सकता है। ये खाने में भी टेस्टी होते हैं। आइए जानते है, इन ब्रेड्स के बारे में...
ओट्स ब्रेड में पोटेशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होती हैं, जो वजन घटाने में सहायक है, डेली डाइट में ओट्स का सेवन करते हैं, तो आपका पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और आपको भूख नहीं लगती।
ये ब्रेड पूरी तरह गेहूं से बनती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो ये अच्छा आॉप्शन साबित हो सकता है।
वजन कम करने के लिए आप इस ब्रेड को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें फॉलिक एसिड, कॉपर, मैगनिज, विटामिन-E भरपूर मात्रा में होते हैं, जो वजन कम करने में सहायक है।
राई ब्रेड में फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती हैं, और कैलोरी कम पाई जाती है। ऐसे में आप इस ब्रेड का सेवन कर सकते हैं
ये ब्रेड कई तरह के अनाज से बने होते हैं। इसे बनाने के लिए अंकुरित किए हुए बीजों का प्रयोग किया जाता है। ये वेट लॉस के साथ-साथ ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करते हैं।
इस ब्रेड को आटे से तैयार किया जाता है। ये ब्रेड पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने का काम करते हैं, साथ ही ये वजन कम करने में भी मदद करते हैं।