Budget 2023: जानें बजट से जुड़े सभी रोचक तथ्य


By Ankita Pandey24, Jan 2023 07:06 PMjagran.com

इस दिन पेश होगा बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से एक फरवरी को वित्त वर्ष 2023-34 का बजट पेश किया जाएगा।

वितमंत्री का पांचवा बजट

निर्मला सीतारमण के लिए वित्तं मंत्री के तौर पर यह उनका पांचवां बजट है।

मोदी सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी बजट

इसके साथ यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट होने वाला है। इस कारण आने वाला बजट सभी के लिए खास होने वाला है।

पेपरलेस बजट

कोरोना महामारी के कारण वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेपरलेस था। स्वतंत्र भारत में पेश किया जाने वाला ये पहला पेपरलेस बजट था।

रोलबैक बजट

अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में तत्कालीन वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा की ओर से 2002- 03 में पेश किए गए बजट को रोलबैक बजट से नाम से जाना जाता है, क्योंकि इसमें कई प्रस्ताव वापस ले लिए गए थे।

ज्यादा जानकारी के लिए Read More पर क्लिक करें।