बजट पेश होने में कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। एक फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किया जाएगा।
हर साल बजट पेश होने से पहले हलवा सेरेमनी मनाई जाती है।
पिछली बार यानी 2022 में कोरोना होने के कारण ये प्रोटोकॉल नहीं निभाया गया गया था।
आजादी के बाद से ही बजट पेश होने से पहले से हलवा सेरेमनी मनाई जाती है।
हलवा सेरेमनी का आयोजन हमेशा बजट की तैयारी पूरी होने के बाद किया जाता है। इस कारण हलवा सेरेमनी को बजट पूरा होने का भी सूचक माना जाता है।
इसमें वित्त मंत्री के साथ वित्त मंत्रालय के सभी बड़े अधिकारी शामिल होते हैं। बजट से जुड़ी जानकारी लीक न जाए इसलिए सेरेमनी पूरी होने तक बड़े अधिकारियों और 100 कर्मचारी मंत्रालय के परिसर में ही रहते है।
भारतीय संस्कृति में किसी भी शुभ कार्य की शुरूआत मीठा खाकर ही जाती है। इस वजह से बजट का कार्य पूरा होने पर मनाई जाती है। इससे मंत्रालय के कर्मचारियों की मेहनत को सहारा जाता है।
हलवा सेरेमनी वित्त मंत्रालय के 10 नार्थ ब्लॉक स्थित परिसर में मनाई जाती है। हलवा सेरेमनी के बाद बजट छापने वाले कर्मचारी बजट पेश होने तक परिसर में रहते हैं।