Blush Tips: नेचुरल + फ्रेश लुक के लिए ऐसे लगाएं Blush


By Akshara Verma31, Mar 2025 08:00 PMjagran.com

फ्रेश लुक के लिए ऐसे लगाएं Blush

लड़कियों को ब्लश लगाने का काफी शौक होता है। आजकल ब्लश सबसे ज्यादा ट्रेंड में भी हैं। आइए स्टोरी से जानते हैं कि ब्लश को कैसे लगाया जाता हैं। साथ ही, ब्लश लगाते हुए किन-किन बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।

सही शेड को चुनें

हमेशा ब्लश लगाते हुए आपको अपनी स्किन टोन का ध्यान रखना चाहिए। नेचुरल लुक पाने के लिए आपको अपनी स्किन टोन के अनुसार ब्लश खरीदना चाहिए।

चेहरे को साफ करें

ब्लश लगाने से पहले हमेशा स्किन को हाइड्रेट करना चाहिए। ऐसा करने से आपका ब्लश लंबे समय तक चेहरे पर लगा रहेगा। साथ ही, चेहरे को स्मूथ लुक भी मिलेगा।

सही मात्रा में ब्लश लें

चेहरे पर जरूरत के हिसाब से ही ब्लश को लगना चाहिए। ज्यादा लगाने से आपका चेहरा पिंक पिंक और अजीब लगने लगेगा।

ब्लश लगाने का सही तरीका

ब्लश से नेचुरल और फ्रेश लुक पाने के लिए सबसे पहले गालों के बीच में लगाएं। फिर, हल्के हाथों से धीरे-धीरे कानों की तरफ ले जाकर ब्लेन करें। ब्लश को ऐसे लगाने से आपका चेहरा चमकदार और खूबसूरत लगेगा।

सही ब्रश का इस्तेमाल करें

ब्लश को लगाते समय हमेशा ब्रश को ध्यान में रखना चाहिए। आपको ब्रश एकदम कोमल, हल्का मोटा और शार्प वाला ही इस्तेमाल करना चाहिए। यह ब्लेंड करने में काफी अच्छी मदद करता है।

ब्लश और हाइलाइटर

लड़कियां हमेशा चेहरे पर ब्लश को अच्छे से दिखने के लिए हाइलाइट का इस्तेमाल करें। आप चीकबोन, नाक आदि पर ब्लश लगाने के बाद हाइलाइटर का इस्तेमाल करें।

फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik