साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे महिलाएं हर मौके पर पहनना पसंद करती हैं। ऑफिस हो या फिर शादी-फंक्शन महिलाएं साड़ी पहनने से कभी नहीं चुकती हैं।
चैत्र नवरात्र के दौरान खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज के लिए महिलाएं साड़ी को ही सबसे पहले चुनती हैं। हालांकि, एक ही स्टाइल में हमेशा साड़ी पहनने काफी बोरिंग हो जाता है।
अगर आप नवरात्रि में सिंपल स्टाइल में साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं, तो आइए आज हम आपको बताएंगे साड़ी बांधने के कुछ डिफरेंट स्टाइल्स के बारे में।
नवरात्र में खूबसूरत और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं, तो सीधे पल्लू की साड़ी पहन सकती हैं। इस स्टाइल की साड़ी पूजा-पाठ के लिए बेस्ट ऑप्शन होती हैं।
अगर आप अपनी साड़ी लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं, तो सिंपल साड़ी के साथ मैचिंग बेल्ट कैरी करें। इसमें आपका सिंपल अंदाज बिल्कुल बदल जाएगा।
नवरात्र में आप महाराष्ट्रीयन स्टाइल साड़ी पहनकर भी जलवा बिखेर सकती हैं। यह आपके लुक को गॉर्जियस बना देगा।
अपने साड़ी लुक को हॉट और स्टाइलिश बनाने के लिए इंडो वेस्टर्न स्टाइल की मदद ले सकती हैं। इस तरह की साड़ी मार्केट में आसानी से मिल जाएंगी।
माता रानी की पूजा के लिए आप बंगाली स्टाइल की साड़ी जरूर ट्राई करें। इसमें आपका लुक काफी ब्यूटीफुल नजर आएगा।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram