शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियों में दर्द होने लगता है। आइए जानते हैं कि इस कमी को पूरा करने के लिए डाइट में किन फूड्स को शामिल करना चाहिए।
हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम बहुत जरूरी होता है। एक सामान्य वयस्क में 700 मिलीग्राम कैल्शियम होना चाहिए।
पालक में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है। रोजाना इसे खाने से शरीर में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन ए और आयरन की भी कमी दूर होती है।
नट्स में कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस होता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है। यह शरीर को बेहतर पोषण भी देता है।
संतरे में विटामिन सी और कैल्शियम होता है। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने लिए संतरा एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
बादाम में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है। शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए बादाम का सेवन किया जा सकता है।
आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होता है। यह शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
सोयाबीन में कैल्शियम और ऑयरन होता है। यह शरीर में हड्डियों को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है।
लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ