खानपान में बदलाव और व्यस्त दिनचर्या से हमारे शरीर को कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। ऐसी ही एक समस्या है डायबिटीज।
खानपान की गलत आदतों की वजह से ये समस्या आम होती जा रही है। इसे कंट्रोल करने के लिए लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं।
डायबिटीज कंट्रोल करने में ये सब्जियां मददगार हो सकती हैं। रोजाना इनके सेवन से डायबिटीज पर काबू पाया जा सकता है।
इसमें बीटा-कैरोटिन मौजूद होता है, यह शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। इसके सेवन से डायबिटीज में राहत मिल सकती है।
खीरे को डायबिटीज के इलाज के लिए बेहतर माना गया है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है।
पालक में फोलेट, विटामिन-ए, विटामिन-सी और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह कच्ची भी खाई जा सकती है। इससे डायबिटीज में राहत मिलती है।
इसमें पोटैशियम, फोलेट, विटामिन-सी पाया जाता है। इसका ग्लाइसेमिर इंडेक्स कम होता है, जिस कारण यह ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करती है।
फूलगोभी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है और यह पोटैशियम, विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। डायबिटीज की समस्या में इसे खाने से राहत मिलती है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com