आजकल बच्चों के लिए धार्मिक नाम रखने का चलन बढ़ गया है। ऐसे में यदि आप अपने बेटे का कोई धार्मिक नाम रखना चाह रहे हैं, तो इसके लिए आप खाटू श्याम जी के यह नाम चुन सकते हैं।
हिंदुओं में खाटू श्याम जी की विशेष मान्यता बनी हुई है। ऐसे में आइए जानते हैं बेटों के लिए खाटू श्याम जी ऐसे नाम, जो यूनिक होने के साथ-साथ मॉर्डन भी लगते हैं।
खाटू श्याम जी को श्री श्याम कहकर भी पुकारा जाता है। क्योंकि महाभारत के युद्ध में अपने शीश का दान करने पर उन्हें भगवान ने सर्वश्रेष्ठ वीर की उपाधि दी।
साथ ही अपना नाम श्याम भी उन्हें दिया। ऐसे में आप अपने बेटे के लिए खाटू जी का यह नाम भी चुन सकते हैं। यह नाम आपके लाडले के लिए विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
आप अपने बेटे का नाम अच्युत नाम चुन सकते है। अच्युत का अर्थ होता है भगवान। यह नाम काफी चलन में है, ऐसे में आप अपने बेटे को ये यूनिक नाम दे सकते हैं।
खाटू श्याम जी के सबसे लोकप्रिय नामों में से एक नाम केशव भी है। यह नाम सुनने में बहुत ही प्यारा लगता है। जिसके लंबे और सुंदर बाल हो उसे केशव कहा जाता है।
यदि आप अपने बेटे को खाटू श्याम जी से प्रेरित नाम देना चाहते हैं, तो आपके बेटे के लिए निरंजन नाम भी अच्छा रहने वाला है। निरंजन का अर्थ होता है जिस पर कोई कलंक न हो।
जिसका कोई शत्रु न हो उसे द्रविण कहा जाता है। ऐसे में आप अपने बच्चे के लिए यह नाम भी चुन सकते हैं, जो सुनने में भी बहुत अच्छा लगता है।
आप अपने बेटे का नाम इन नामों में से कोई भी रख सकते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com