स्वास्थ्य से जुड़ी कई अफवाहें सालों से चली आ रही हैं, जिस पर लोग अपनी सुविधानुसार यकीन कर लेते हैं तो कभी इससे इनकार कर देते हैं।
ऐसे में आज हम आपको स्वास्थ्य से जुड़े कुछ मिथकों के बारे में बताएंगे, जो समाज में फैले हुए हैं। आइए जानते हैं।
उंगलियां चटकाना एक आम शारीरिक प्रक्रिया है। इससे आर्थराइटिस का कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया है।
वैक्सीन का इस्तेमाल बीमारी भगाने के लिए किया जाता है।वैक्सीन से फ्लू होने की सोच गलत है। वैक्सीन के बाद थोड़ा बुखार हो सकता है, लेकिन ये फ्लू नहीं है।
बैड कॉलेस्ट्रॉल LDL से हृदय संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन गुड कॉलेस्ट्रॉल HDL से हार्मोन्स और विटामिन D बनते हैं।
यह बैड कॉलेस्ट्रॉल के असर को कम करता है और आपके ब्लड वेसल की दीवार को मजबूत करता है। इसलिए सभी कॉलेस्ट्रॉल नुकसानदायक होंगे यह बात गलत है।
अंडे की जर्दी में गुड कॉलेस्ट्रॉल होता है, जो कि विटामिन ए, ई और के से भरपूर है। अगर आपको बढ़े हुए कॉलेस्ट्रॉल की शिकायत है, तो इसके सेवन से परहेज कर सकते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com