साल 2024 में इन दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास


By Farhan Khan20, Dec 2024 10:51 AMjagran.com

संन्यास लेने वाले क्रिकेटर्स

आज हम आपको उन दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने साल 2024 में क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कहा।

शिखर धवन

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस साल क्रिकेट को अलविदा कहा। उन्होंने अगस्त में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया।

ऋद्धिमान साहा

भारत के पूर्व विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा ने लंबे इंतजार के बाद इस साल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

ऋद्धिमान साहा टीम से बाहर

टीम से बाहर साल 2022 में न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके एक या दो साल बाल उन्होंने संन्यास ले लिया।

दिनेश कार्तिक

भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने साल 2024 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया। कार्तिक अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं।

विराट कोहली

कोहली ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच मिला। कोहली ने तभी एलान किया कि वह अब टी20 क्रिकेट नहीं खेलेंगे।

रोहित शर्मा

भारत को 17 साल बाद टी20 वर्ल्ड कप दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने खिताबी जीत के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास का एलान किया।

रवींद्र जडेजा

विराट और रोहित के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी इस साल टी20 क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। उन्होंने यह फैसला टी20 वर्ल्ड कप-2024 का खिताब जीतने के बाद लिया। 

ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने 2024 में अपने करियर का अंत कर दिया। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com