रविचंद्रन अश्विन के ये रिकॉर्ड्स तोड़ना नामुमकिन


By Farhan Khan20, Dec 2024 07:00 AMjagran.com

रविचंद्रन अश्विन

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया।

रविचंद्रन अश्विन के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स

आज हम आपको रविचंद्रन अश्विन के कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं है। आइए इन रिकॉर्ड्स के बारे में जानें।

537 विकेट लेने का रिकॉर्ड

रविचंद्रन अश्विन ने भारत के लिए 106 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 537 विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम किया।

प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब

आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीतने के मामले में श्रीलंकाई दिग्गज मुरलीधरन की बराबरी पर हैं।

11-11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब

अश्विन और मुरलीधरन दोनों टेस्ट क्रिकेट में 11-11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीत चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग

सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग 5-5 खिताब के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। यह टीम इंडिया के लिए गर्व की बात है।

4000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन

अश्विन एकमात्र ऐसे भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 4000 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय रन और 750 से ज्यादा विकेट लिए हैं।

सबसे तेज टेस्ट विकेट

भारत के अनुभवी स्पिनर अश्विन टेस्ट में सबसे तेज विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी भी हैं।

अश्विन ने 65 मैच में 383 विकेट लिए हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com