सावन के महीने में सास और ननद से तारीफें बटोरना चाहती हैं, तो साड़ी के साथ ऐसे लेटेस्ट वाली चूड़ियां पहनकर शानदार लग सकती हैं।
अगर किसी खास मौके के लिए तैयार हो रही हैं तो कुंदन या स्टोन वर्क वाली चूड़ियां साड़ी के साथ रॉयल फील देंगी।
सावन में हरे रंग की चूड़ियां पहनना शुभ माना जाता है। ग्लास चूड़ियों की खनक आपकी साड़ी के लुक में चार चांद लगा देगी।
रिच रंगों और डिजाइनों वाली मीनाकारी चूड़ियां आपकी साधारण साड़ी को भी खूबसूरत बना देंगी।
अगर आप थोड़ा हटके पहनना चाहती हैं, तो ऑक्सीडाइज्ड चूड़ियां बेस्ट हैं। इन्हें कॉटन या लिनन साड़ी के साथ ट्राई करें।
गोल्डन स्टोन वर्क सेट की चूड़ियां पारंपरिक साड़ियों के साथ क्लासिक टच देती हैं, जो सास-ननद की तारीफ दिलाएगी।
मोती जड़ी चूड़ियां सफेद या हल्के रंग की साड़ियों पर खूब जचती हैं। खास मौकों पर इनका जलवा देखते ही बनता है।
लोकल आर्ट और ट्रेडिशनल क्राफ्ट वाली चूड़ियां आजकल ट्रेंड में हैं। इन्हें पहनकर आप देसी फैशन आइकन बन सकती हैं।
सावन में इन डिजाइनर चूड़ियों को पहनकर खूबसूरत लगें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & Instagram