दिलजीत दोसांझ की इन फिल्मों को देख नहीं रोक पाएंगी हंसी


By Priyam Kumari11, May 2025 02:00 PMjagran.com

फेमस सिंगर Diljit Dosanjh

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दिलजीत ने इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई।

Diljit Dosanjh की फिल्में

पंजाबी सिंगर ने अपने करियर में कई फिल्मों में भी काम किया है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं दिलजीत की मजेदार फिल्मों पर।

Amar Singh Chamkila Movie

साल 2024 में रिलीज हुई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में दिलजीत दोसांझ ने अमर सिंह चमकीला का किरदार निभाया है। इसमें एक्टर के साथ परिणीति चोपड़ा साथ नजर आईं। अगर आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है, तो आपको जरूर देखनी चाहिए।

Jatt & Juliet Movie

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'जट एंड जूलिएट' अगर आपने अभी तक नहीं देखी है, तो आपको ये देखना जरूर चाहिए। इस फिल्म को देखकर आपको खूब मचा आएगा।

Honsla Rakh Movie

साल 2021 में आई 'हौसला रख' रोमांस कॉमेडी फिल्म है, जिसमें शहनाज गिल, सोनम बाजवा और दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। यह दिलजीत की मजेदार फिल्मों में से एक है।

Punjab 1984 Movie

'पंजाब 1984' भारतीय पंजाबी भाषा की पीरियड ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, किरण खेर और सोनम बाजवा मुख्य किरदार में हैं।

Udta Punjab Movie

दिलजीत दोसांझ की साल 2016 में आई एक्शन क्राइम फिल्म 'उड़ता पंजाब' का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है। इस फिल्म में दिलजीत आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और शाहिद कपूर के साथ नजर आएं।

Good Newwz Movie

दिलजीत दोसांझ की मजेदार कॉमेडी फिल्म 'गुड न्यूज' को देखना न भूलें। इसमें उन्होंने कियारा आडवाणी, करीना कपूर और अक्षय कुमार के साथ लीड रोल में नजर आएं।

दिलजीत दोसांझ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: IMDb & Instagram