सबके लिए फायदेमंद नहीं होती अंजीर, जानिए नुकसान


By Akshara Verma22, Jul 2025 03:30 PMjagran.com

अंजीर खाने के नुकसान

अंजीर एक पौष्टिक फलों में से एक है, जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होते है। लेकिन, इसका अधिक मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए बिल्कुल भी उचित साबित नहीं होता, जी हां। आइए जानते हैं इनसे होने वाले नुकसानों के बारे में।

एसिडिटी होना

अंजीर में फाइबर और एसिडिटी के गुण पाए जाते हैं, जो पेट में एसिडिटी की समस्या को बढ़ाते हैं। इन्हें ज्यादा खाने से पेट में दर्द और जलन होने लगती है।

पाचन तंत्र में खराबी

अंजीर का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से आपके पाचन तंत्र में खराबी होने लग सकती हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट में समस्याओं को बढ़ाता है। आप पेट में दर्द, गैस और सूजन जैसी समस्याओं से पीड़ित हो सकती हैं।

एलर्जी होना

कुछ लोगों को अंजीर से एलर्जी होती है, जिससे त्वचा पर चकत्ते, सूजन और अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वजन बढ़ना

क्या आप जानते हैं ज्यादा अंजीर खाने से आपके वजन में तेजी से बढ़ने लगता हैं। इसमें कैलोरी और शुगर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे वजन बढ़ने लगता हैं। साथ ही, मधुमेह और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ती हैं।

गर्भवती महिलाओं

अंजीर का अधिक सेवन गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि इसमें कुछ ऐसे गुण होते हैं जो गर्भाशय को उत्तेजित कर सकते हैं।

ब्लड शुगर में तेजी

ब्लड शुगर से पीड़ित लोगों के लिए अंजीर काफी खराब साबित होती है। इसमें शर्करा की काफी मात्रा पाई जाती हैं। अगर आप ब्लड शुगर से पीड़ित है, तो आप इसे खाने से बचें।

किडनी की समस्याएं

अंजीर में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जिससे किडनी की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

अंजीर का ज्यादा सेवन करने से आप इस समस्याओं से पीड़ित हो सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva