टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की एक्टिंग का हर कोई कायल है। वह अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा खूबसूरती और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं।
दिव्यांका का फैशन सेंस बेहद बेहतरीन है। एक्ट्रेस के पास सूट का शानदार कलेक्शन है। ऐसे में अगर आप नवरात्र में मंदिर दर्शन के लिए जाने का प्लान कर रही हैं, तो एक्ट्रेस के इन सूट्स से आइडिया ले सकती हैं।
नई-नवेली दुल्हन पहली नवरात्रि में खूबसूरत दिखने के लिए रेड कलर की हैवी वर्क प्लाजो सूट पहनें। एक्ट्रेस का यह लुक पूजा-पाठ के लिए बेस्ट है।
नवरात्र में मंदिर दर्शन के लिए जा रही हैं, तो एक्ट्रेस की तरह प्रिंटेड शरारा सूट को ट्राई करें। ऐसे सूट काफी लाइटवेट होती है, जिसमें आपको गर्मी भी नहीं लगेगी।
अगर आप ससुराल में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इस तरह के जरी वर्क अनारकली सूट को ऑप्शन में रखें। इसके साथ एक्ट्रेस जैसा हेयर स्टाइल बनाएं।
पर्पल कलर के सलवार सूट में दिव्यांका काफी ब्यूटीफुल लग रही हैं। इस तरह के सूट को आप मंदिर दर्शन के लिए चुन सकती हैं।
चिकनकारी सूट का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता है। ऐसे सूट गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है। इसके साथ ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं।
नई बहुएं दिव्यांका के इस गोटा वर्क सूट को पहनकर ससुराल में खूबसूरत नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने सूट के साथ झुमके कैरी करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@divyankatripathidahiya)