चाय पीने के बाद पेट फूलने पर क्या करें?


By Priyam Kumari30, Mar 2025 02:04 PMjagran.com

चाय पीने से क्या होता है?

ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत अक्सर एक कप चाय से करते हैं। हालांकि, ये सेहत के लिए हानिकारक और परेशानियों का कारण बन सकती है।

पेट फूलने के बाद क्या करना चाहिए?

बता दें कि कुछ लोगों के लिए सुबह की ये आदत पेट फूलने का कारण बन सकती है। अगर आप भी कभी चाय पीने के बाद सूजन या बेचैनी महसूस करते हैं, तो आइए जानते हैं चाय पीने के बाद पेट फूलने पर क्या करें।

चाय की आदत करें कंट्रोल

अगर आप ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं, तो चाय की आदत को कंट्रोल करने की कोशिश करें। साथ ही, एक दिन में ज्यादा चाय पीने से बचें।

खाली पेट न पीएं चाय

अगर आपको सुबह की चाय के बाद पेट फूलने की समस्या होती है, तो खाली पेट चाय पीने से बचें। खाली पेट चाय पीने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नींबू की चाय पीएं

अगर आपको दूध वाली चाय से दिक्कत हो रही है, तो नींबू की चाय का सेवन हैं या सौंफ की भी चाय बनाकर पी सकते हैं।

ठंडी चाय न पीएं

जल्दबाजी में अक्सर लोग सुबह की चाय को ठंडा करने पीते हैं। ठंडी चाय सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे गैस, ऐंठन और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

चीनी का मात्रा करें कम

कई लोग चाय में चीनी ज्यादा पीना पसंद करते हैं, लेकिन ज्यादा चीनी सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे पेट में गैस की समस्या बनती है। इसलिए दूध की चाय में कम ही चीनी पीएं।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपके साथ भी चाय पीने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है, तो इन सभी बातों का जरूर ध्यान दें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva