Sikandar एक्ट्रेस की ये ड्रेसेज पहनकर लगेंगी बला की खूबसूरत


By Priyam Kumari30, Mar 2025 11:38 AMjagran.com

Sikandar एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना

सिकंदर फिल्म की एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की खूबसूरती और स्टाइल के लोग दीवाने हैं। वह अपने हर एक स्टाइलिश लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

Rashmika की खूबसूरत ड्रेसेज

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर ड्रेस में ग्लैमरस और गॉर्जियस लगती हैं। ऐसे में हम आपके लिए रश्मिका के कुछ आउटफिट कलेक्शन लेकर आए हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

ऑफ शोल्डर ड्रेस

ब्लैक और सिल्वर कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में रश्मिका बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका ये लुक फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया। आप भी उनके इस लुक को पार्टी या डेट के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं।

टिशू सिल्क साड़ी

रश्मिका को साड़ी पहनना खूब पसंद है। इस तस्वीर में उन्होंने टिशू सिल्क साड़ी पहनी है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। आप भी ऐसी साड़ी अपने वॉडरोब में शामिल करें।

शॉर्ट ड्रेस

अगर आप पार्टी में शॉर्ट ड्रेस पहनना चाहती हैं, तो सिकंदर की एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट करना न भूलें। इसे पहनकर महफिल की लाइमलाइट चुरा सकती हैं।

फ्रंट स्लिट सूट

घर के किसी खास फंक्शन के लिए फ्रंट स्लिट सूट को ट्राई करें। इसमें आप संस्कारी और खूबसूरत नजर आएंगी। सूट के साथ हैवी इयररिंग्स कैरी कर सकती हैं।

एंब्रॉयडरी लहंगा

बहन की शादी के लिए लहंगा खरीदने जा रही हैं, तो रश्मिका के ये एंब्रॉयडरी लहंगा से आइडिया ले सकती हैं। इसे हैवी नेकलेस और इयररिंग्स से लुक को कंप्लीट करें।

लॉन्ग ब्लेजर

ऑफिस में अपने लुक को स्टाइलिश और हॉट बनाने के लिए लॉन्ग ब्लेजर को चुन सकती हैं। एक्ट्रेस ने ड्रेस के साथ हैंडबैग भी कैरी किया है, जो उनके लुक को क्लासी बना रहा है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@rashmika_mandanna)