पतली कमरियां पर खूब जचेंगी टीवी की नागिन जैसी साड़ियां


By Priyam Kumari30, Mar 2025 10:15 AMjagran.com

टीवी की फेमस नागिन

टीवी की नागिन एक्ट्रेस मौनी रॉय अपनी कर्वी और बोल्ड लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका फैशन सेंस बेहद कमाल का है।

Mouni Roy की साड़ियां

मौनी रॉय वेस्टर्न ही नहीं, इंडियन आउटफिट्स में भी खूबसूरत लगती हैं। एक्ट्रेस के पास साड़ियों का शानदार कलेक्शन है। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उनकी साड़ियों पर।

सीक्वेंस वर्क साड़ी

एक्ट्रेस ब्लू कलर की सीक्वेंस वर्क साड़ी में काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। इस तरह की साड़ी पार्टीज से लेकर फंक्शन तक के लिए बेस्ट है।

शिमरी साड़ी

कॉलेज के फेयरवेल पार्टी के लिए एक्ट्रेस की ये शिमरी साड़ी को चुन सकती हैं। ऐसी साड़ी आपके लुक को स्टाइलिश और खूबसूरत बना देंगी।

नेट साड़ी

व्हाइट कलर की नेट साड़ी में मौनी रॉय बहुत प्यारी लग रही हैं। उनका ये लुक यंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट है। आप भी ऐसी साड़ी अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करें।

सैटिन साड़ी

इन दिनों सैटिन की साड़ी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। इस तरह की साड़ी ऑफिस से लेकर घर के फंक्शन हर मौके के लिए बेस्ट है। ऐसी साड़ी को आप भी अपने वॉडरोब का हिस्सा बनाएं।

कॉटन साड़ी

गर्मियों के लिए साड़ी का तलाश में हैं, तो इस तरह की कॉटन साड़ी को पहन सकती हैं। ऐसी ब्लैक कलर की प्रिंटेड साड़ी आपके लुक को खूबसूरत बना देगी।

शीयर शिमर साड़ी

शीयर साड़ी खासकर ट्रांसपेरेंसी के लिए जानी जाती हैं। ऐसी साड़ियां कर्वी फिगर पर बहुत अच्छी लगती हैं। इस तरह की साड़ी वॉडरोब में रखें।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@imouniroy)