स्किन में कोलेजन कैसे बढ़ाएं?


By Priyam Kumari30, Mar 2025 07:00 AMjagran.com

कोलेजन क्या है?

हमारी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए कोलेजन का होना बहुत जरूरी होता है। यह एक तरह का प्रोटीन होता है, जो स्किन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

कोलेजन कैसे बढ़ाएं?

बता दें कि बढ़ती उम्र में साथ-साथ नेचुरल कोलेजन का लेवल घटने लगता है। ऐसे में अगर आप कोलेजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

टमाटर खाएं

टमाटर में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाने में सहायता करता है। आप अपनी डाइट में टमाटर को जरूर शामिल करें।

पत्तेदार सब्जियां

कोलेजन की मात्रा बढ़ाने के लिए डाइट में पत्तेदार सब्जियों का शामिल करें। यह स्किन की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।

एवोकाडो बेस्ट ऑप्शन

एवोकाडो सेहत के साथ ही त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे डाइट में शामिल करके कोलेजन को बढ़ा सकते हैं।

नट्स और सीड्स

शरीर में कोलेजन की मात्रा बढ़ाने के लिए नट्स और सीड्स को भी अपनी डाइट की हिस्सा जरूर बनाएं। जैसे सोया, अखरोट, काजू, हेजलनट्स और सनफ्लावर सीड्स।

खट्टे फल

खट्टे फल जैसे अंगूर, संतरे और नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो कोलेजन को बढ़ाने में मदद करते हैं।

लहसुन करें शामिल

हर घर में लहसुन का उपयोग खाने में किया जाता है। यह जिंक और हाई सल्फर से भरपूर होता है, जो स्किन के कोलेजन के प्रोडक्शन को बढ़ाता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva