चैत्र नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे खास पर्व होता है। इस साल चैत्र नवरात्र कल से यानी 30 मार्च से शुरू होने वाला है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है।
नवरात्रि के खास मौके पर महिलाएं और लड़कियों को सजना-संवरना खूब पसंद करती हैं। साथ ही, इस खास दिन पर महिलाएं हाथों में खूबसूरत मेहंदी अवश्य लगती हैं।
अगर आप भी नवरात्रि के दौरान हाथों पर मेहंदी रचाने का सोच रही हैं, तो हम आपके लिए कुछ मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।
नवरात्र के पावन त्योहार पर हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो इस तरह की फ्लावर वाली मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
अगर आप भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद नहीं करती हैं, तो ऐसी मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी।
नवरात्र पर फ्रंट के अलावा बैक मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं, तो इस सुंदर मेहंदी डिजाइन से हाथों के नूर को बढ़ाने सकती हैं।
नवरात्रि के खास मौके पर सिंपल और सोबर लुक के लिए गोल डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। इसे लगाकर आपके हाथ शानदार दिखेंगे।
इन दिनों फ्लावर डिजाइन मेहंदी काफी ज्यादा ट्रेंड में है। अगर आप इस नवरात्रि ये मेहंदी डिजाइन को चुनेंगी, तो काफी खूबसूरत नजर आएंगी।
नवरात्र में हाथों पर इस तरह की गॉर्जियस मेहंदी डिजाइन को भी ऑप्शन में रख सकती हैं। ऐसे डिजाइन एथनिक आउटफिट पर खूब खिलेंगी।
मेहंदी डिजाइन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Imgaes Credit: Canva