Eid पर पहनने के लिए क्या आप लड़कों के लिए स्टाइलिश और अट्रैक्टिव कुर्ते डिजाइन देख रही हैं? तो ये स्टोरी आपके लिए बेस्ट है। आइए नजर डालते हैं एक्टर Rohit Saraf के कुर्तो पर।
ईद पर भाई या हसबैंड को गिफ्ट करने के लिए आप एक्टर के इस क्लासी लुक देने वाले कुर्ते सेट को ट्राई कर सकती हैं।
पार्टी में गॉर्जियस लुक के लिए आप अपने हसबैंड को एक्टर जैसा स्टाइलिश कुर्ता गिफ्ट कर सकती हैं। यह बेहद खूबसूरत लग रहा है।
आजकल प्लेन कुर्ते से ज्यादा ऐसे एक्टर जैसे डॉटेड कुर्ते ट्रेंड कर रहे है। एक्टर ने डॉटेड कुर्ते के साथ सेम चुन्नी को भी स्टाइल किया है, जो लुक में चार चांद लगा रही है।
शादी के फंक्शन या पार्टी में हॉट लुक कैरी करने के लिए एक्टर का यह प्रिंटेड कुर्ता आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे कुर्ते के साथ आप ब्लैक पजामा भी कैरी कर सकते हैं।
Rohit इस येलो कुर्ते में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। आप हल्दी के फंक्शन में सेसी दिखने के लिए ये कुर्ता स्टाइल कॉपी कर सकते हैं।
Rohit ने लाइट एंब्रॉयडरी और हल्के प्रिंट वाले कुर्ते को काफी यूनिक स्टाइल से कैरी किया है। आप शादी में एक्टर के आउटफिट को कॉपी कर सकते हैं। साथ ही, ब्लैक शिमरी दुपट्टा गले में पहनने से लुक में चार चांद लग जाएंगे।
फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@rohitsaraf)