असली और नकली मेहंदी की पहचान कैसे करें?


By Priyam Kumari29, Mar 2025 04:10 PMjagran.com

हाथों पर कौन-सी मेहंदी लगाएं?

फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में महिलाएं संजने-संवरने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं। त्योहार की खुशी में महिलाएं हाथों पर मेहंदी रचाना काफी पसंद करती हैं।

ऐसे करें अलसी मेहंदी की पहचान

मेहंदी के बिना हर तीज-त्योहार अधूरा-सा लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं असली और नकली मेहंदी की पहचान कैसे करते हैं? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं सही मेहंदी की पहचान करने के कुछ आसान टिप्स।

रंग से पहचान करें

अगर आप असली मेहंदी को पानी में डालकर पेस्ट बनाते हैं, तो इसके हरे रंग से भी पहचान कर सकती हैं। असली मेहंदी का रंग हरा होता है।

खुशबू से जानें

असली मेहंदी की पहचान खुशबू से किया जा सकता है। असली मेहंदी की पत्तियों में काफी अलग और अच्छी खुशबू होती है।

रंग नहीं चढ़ता तुरंत

अगर आपकी मेहंदी का रंग तुरंत चढ़ गया है, तो समझ जाइए यह नकली मेहंदी है। दरअसल, असली मेहंदी का रंग धीरे-धीरे चढ़ता है।

तापमान का रखें ध्यान

असली मेहंदी को हमेशा फ्रिज में रखा जाता है, क्योंकि असली मेहंदी बिना फ्रिज के फ्रेश नहीं रहती है। अगर मेहंदी सामान्य तापमान में भी फ्रेश है, तो वह नकली मेहंदी हो सकती है।

तुरंत मेहंदी का रंग उतरना

अगर आपके हाथों पर रची मेहंदी 1-2 में उतर जाती हैं, तो यह नकली मेहंदी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि असली मेहंदी को उतरने में कुछ दिन लगते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी मेहंदी लगवाने या खरीदने जा रही हैं और असली-नकली मेहंदी की पहचान करने नहीं आता है, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

ब्यूटी और फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva