फेस पर सीरम लगाते समय खुलकर भी न करें ये गलतियां


By Priyam Kumari27, Sep 2025 04:27 PMjagran.com

स्किन केयर टिप्स

गर्मी हो या सर्दी हर मौसम में स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में हर महिला चाहती है कि वह खूबसूरत नजर आए।

फेस सीरम लगाने के फायदे

आजकल लड़कियां चेहरे पर सीरम का इस्तेमाल करने से कभी नहीं चुकती हैं। ये आपकी स्किन को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखता है।

सीरम लगाने का सही तरीका

सीरम स्किन के लिए अमृत जैसा है, लेकिन अगर सही तरीके से न लगाया जाए, तो फायदा नहीं, नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं सीरम लगाते समय की कुछ गलतियों के बारे में।

गंदे चेहरे पर लगाना

सीरम कभी भी बिना चेहरा साफ किए न लगाएं। धूल, गंदगी और ऑयल के साथ लगाने से स्किन ब्लैक हो सकती है।

ड्राई स्किन पर सीधा सीरम

सीरम लगाने से पहले चेहरा थोड़ा नम होना चाहिए। यह स्किन में बेहतर तरीके से एब्जॉर्ब होता है।

रोज फॉर्मूला बदलना

हर दिन नया सीरम ट्राई करना स्किन को कन्फ्यूज और सेंसिटिव बना सकता है। एक ही सीरम को कुछ हफ्ते तक इस्तेमाल करें।

तुरंत मॉइश्चराइजर न लगाना

सीरम के बाद थोड़ी देर रुकें और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं। इससे दोनों प्रोडक्ट्स का असर दोगुना हो जाता है।

सनस्क्रीन न लगाना

सीरम लगाने के बाद अगर आप दिन में बाहर जा रहे हैं तो सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं, वरना स्किन डैमेज हो सकती है।

फेस सीरम लगाते समय ये गलतियां न करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva