यह हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि किन बीमारियों में मेथी का साग नहीं खाना चाहिए?
मेथी के साग में आयरन, प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं। कुछ बीमारियों में इसे खाना अच्छा नहीं माना जाता है।
मेथी का साग खाने से ब्लड शुगर कम होने लगता है। अगर डायबिटीज के मरीज इसका सेवन करते हैं तो डायबिटीज की समस्या बढ़ जाती है।
अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो मेथी का साग खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से पेट में गैस, सूजन और अपच की समस्या बढ़ सकती है।
मेथी के साग में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से एलर्जी और स्किन में जलन की समस्या हो सकती है।
मेथी की तासीर गर्म होती है। गर्भवती महिलाओं को मेथी का साग खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से परेशानी बढ़ सकती है।
अगर आप एसिडिटी की समस्या का सामना कर रहे हैं तो मेथी का साग खाने से बचना चाहिए। इसे खाने से सीने में जलन होने लगती है।
अगर आप ज्यादा मात्रा में मेथी के साग का सेवन करते हैं तो यूरीन से बदबू आने की समस्या हो सकती है। मेथी का साग पर्याप्त मात्रा में ही खाना चाहिए।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ