रात में किडनी से जुड़े इन लक्षणों को न करें इग्नोर


By Farhan Khan26, Jun 2025 06:00 AMjagran.com

किडनी है जरूरी

किडनी हमारे शरीर के अहम भागों में से एक है। यह हमारे खून को साफ करने और शरीर में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है।

किडनी से जुड़ी परेशानियां होना

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग किडनी से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में आपको किडनी का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।

रात में किडनी से जुड़े लक्षण

आज हम आपको शारदा हॉस्पिटल में इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. श्रेय श्रीवास्तव के जरिए किडनी के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे, जो रात में नजर आते हैं। आइए इन लक्षणों के बारे में विस्तार से जानें।

बार-बार पेशाब आना

अगर आप रात में एक से ज्यादा बार पेशाब के लिए जा रहे हैं, तो यह आपकी किडनी खराब होने का संकेत हो सकता है। आपको इस समस्या को हल्के में न लेते हुए तुरंत इलाज कराना चाहिए।

पैरों में दर्द होना

जिन लोगों के इन दिनों रात में पैरों में सूजन और इनमें दर्द हो रहा है, तो ऐसे में यह किडनी की कमजोरी को दिखाता है। आपको इस संकेत को भूल से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

थकावट होना

अगर आपको रात में बिना किसी वजह से थकावट महसूस हो रही है, तो यह किडनी के लिए अच्छा संकेत नहीं है। यह बता रहा है कि आपकी किडनी धीरे-धीरे बर्बादी की ओर बढ़ रही है।

ब्लड प्रेशर बढ़ना

किडनी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाती है। अगर किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो रात में ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

किडनी से जुड़ी जरूरी बात

किडनी को हेल्दी रखने के लिए आपको इससे जुड़े फूड्स और एक्सरसाइज करनी चाहिए। हालांकि इस बात का भी खासतौर से ख्याल रखें कि आपकी किडनी की नियमित रूप से जांच होती रहें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com