सुबह में भूल से भी न करें ये काम, बढ़ सकता है शुगर लेवल


By Farhan Khan06, Aug 2025 06:00 AMjagran.com

शुगर लेवल मेंटेन रखना

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के चलते अधिकतर लोग डायबिटीज की बीमारी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी में शुगर लेवल को मेंटेन करना होता है।

डायबिटीज में सही खानपान है जरूरी

डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है। इसे दवा और सही खानपान के चलते कंट्रोल किया जा सकता है। वहीं, हमारी कुछ आदतें भी ऐसी होती है, जो डायबिटीज में हानिकारक मानी जाती है।

सुबह में न करें ये काम

आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको सुबह में करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शुगर लेवल हाई हो सकता है। आइए इन कामों के बारे में जानें।

नाश्ता स्किप करना

अगर आप आज की भागदौड़ भरी लाइफ के चलते सुबह में नाश्ता स्किप कर रहे हैं, तो आपकी ये आदत आपको मुसीबत में डाल सकती है। यह गलत आदत आपका शुगर लेवल बढ़ा सकती है।

नाश्ते में न खाएं ये चीजें

इसके अलावा अगर आप नाश्ते में प्रोसेस्ड शुगर, सफेद ब्रेड और पैकेटबंद जूस सेवन करते हैं, तो ये फूड्स भी आपका ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकते है।

सुबह खाली पेट कॉफी न पिएं

जिन लोगों को सुबह खाली पेट चाय या कॉफी पीने की आदत हैं। उन लोगों को आज ही यह आदत स्किप कर देनी चाहिए। खाली पेट चाय या कॉफी आपका शुगर लेवल बढ़ा सकती है।

नाश्ता टाइम पर करें

नाश्ता हमेशा सही टाइम पर करना चाहिए। गलत टाइम पर नाश्ता करने से ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। सुबह 7 से 9 के बीच नाश्ता करना सबसे बेस्ट माना जाता है।

सुबह में 1 से 2 गिलास पानी जरूर पिएं

सुबह उठते ही 1 से 2 गिलास पानी जरूर पिएं क्योंकि रात में सोने के दौरान हमारा शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और आपका ब्लड शुगर लेवल डाउन हो सकता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com