आज की खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान और बढ़ते प्रदूषण के चलते बालों से जुड़ी समस्याएं होने बेहद आम है। इनमें झाड़ू जैसे बाल होना भी शामिल है।
अगर आप भी झाड़ू जैसे बालों को सिल्की बनाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको कढ़ी पत्ता लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कि इसे बालों में कैसे लगाएं? ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
कढ़ी पत्ते में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-ई, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
सिल्की बालों के लिए आपको बालों में कढ़ी पत्ते से बना पेस्ट लगाना चाहिए। इसके लिए आधा कप कढ़ी पत्ते और आधा ही कप मेथी के पत्ते लें। अब इन दोनों को अच्छे से मिक्स करें।
जब ये दोनों चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए, तो इस पेस्ट को अपने बालों में लगाएं और तकरीबन 20 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। आपको अपने बालों में फर्क नजर आएगा।
कढ़ी पत्ते से बना हेयर टॉनिक भी झाड़ू जैसे बालों को सिल्की बना सकता है। इसके लिए गर्म नारियल तेल में मुट्ठी भर कढ़ी पत्ते मिलाएं। अब इसे ठंडा होने दें।
जब ठंडा हो जाए, तो इस हेयर टॉनिक को रात में अपने बालों में लगाएं और सुबह में अपने बालों को धो लें। कुछ हफ्तों तक आपको ऐसा करना है। देखना रिजल्ट बेहतर ही आएगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com