इन बीमारियों में नहीं खाना चाहिए मखाने, बिगड़ सकती है तबियत


By Farhan Khan07, Aug 2025 09:30 PMjagran.com

मखाने होते हैं हेल्दी

ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। इन्हीं ड्राई फ्रूट्स में मखाना भी शामिल है। इसे एक सुपरफूड माना जाता है। यह खाने में थोड़े-थोड़े फीके होते हैं।

इन लोगों को नहीं खाने चाहिए मखाने

मखाने हेल्दी होने के बावजूद कुछ लोगों को इनसे परहेज करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आखिर किन लोगों को भूल से भी मखाने नहीं खाने चाहिए।

मखाने में पाए जाने वाले पोषक तत्व

मखाने प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, मैग्नीशियम,  एंटी-ऑक्सीडेंट, पोटेशियम, जिंक और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स आदि से भरपूर होते हैं।

डायबिटीज के मरीज

अगर आपको डायबिटीज है, तो ऐसे में आपके लिए मखाने हानिकारक हो सकते हैं क्योंकि इसका सेवन करने से आपका इंसुलिन लेवल बढ़ सकता है।

किडनी स्टोन में न खाएं

जो लोग किडनी स्टोन की समस्या से जूझ रहे हैं। उन लोगों को मखाने सोच समझकर खाने चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद कैल्शियम आपके स्टोन का साइज बढ़ा सकता है।

एलर्जी में जहर हैं मखाने

मखाने स्टार्च का रिच सोर्स होते हैं। ऐसे में अगर आप एलर्जी की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको बिना डॉक्टर की सलाह लिए मखाने छूने भी नहीं चाहिए।

गर्भवती महिलाएं न खाएं

गर्भवती महिलाओं को मखाने खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे शिशु और मां दोनों को सेहत पर नेगेटिव असर पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप एक बार अपने फैमिली डॉक्टर से संपर्क करें।

गैस की समस्या में मखाने कम खाएं

जिन लोगों को अक्सर गैस की समस्या रहती है, उन्हें मखानों का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे समस्या विकराल रूप ले सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com