जरूरत से ज्यादा पानी पीने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां


By Farhan Khan09, Aug 2023 10:00 AMjagran.com

पानी

पानी का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। पानी के बिना जीवन अधूरा है। मानव शरीर में लगभग 70 प्रतिशत जल होता है।

टॉक्सिक पदार्थ

पानी शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करता है। स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की सलाह दी जाती है।

अधिक पीना

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप अधिक मात्रा में पानी पीते हैं, तो यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

वाटर टॉक्सिसिटी

जरूरत से ज्यादा पानी पीने के कारण शरीर में वाटर टॉक्सिसिटी हो सकता है, जिससे इंसान की मौत तक हो सकती है।

हाइपोनेट्रेमिया

ज्यादा मात्रा में पानी पीने से शरीर में हाइपोनेट्रेमिया बढ़ जाता है। इसकी वजह से नसों में सूजन, सिर दर्द और उल्टी की समस्या हो जाती है।

किडनी पर असर

जब हम अधिक पानी पीते हैं तो इसकी वजह से आर्जिनिन वैसोप्रेसिन का प्लाज्मा स्तर कम हो जाता है। जिसका सीधा असर किडनी की कार्य क्षमता पर पड़ता है।

कोशिकाओं में सूजन

अगर आप जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं तो कोशिकाओं में सूजन आ सकती है जो सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकता है।

रक्त की मात्रा

जब आप पानी अधिक पीते हैं तो इससे शरीर में रक्त की मात्रा बढ़ जाती है, जिसका सीधा दबाव हृदय की रक्त धमनियों पर पड़ता है।

3 लीटर पानी

शरीर को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए व्यक्ति को एक दिन में 3 लीटर पानी ही पीना चाहिए।