यह हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका उपयोग सिर्फ चटनी बनाने या खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए नहीं किया जाता बल्कि यह हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
पुदीने में सैलिसिलिक एसिड पाया जाता है, जो स्किन को हेल्दी रखता है।
पिंपल्स और एक्ने की समस्या में इसका इस्तेमाल करने से राहत मिलती है।
मुहांसो की समस्या में पुदीना और तुलसी के पत्तों का पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद धुल लें।
पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बना लें और उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं, पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
ये पेस्ट बनाने के लिए पुदीने की पत्तियों को धुल लें और पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धुल लें। हफ्ते में 3 बार ऐसा करें।
एक कप ग्रीन टी में पुदीने की पत्तियों को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर 25-30 मिनट तक लगाएं।
पुदीने के पत्तों को धुलकर पेस्ट तैयार करें और फिर इसमें नींबू का रस मिलाएं, इसे चेहरे पर लगाने से पिंपल्स दूर होते हैं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com