शक्कर आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदेय है। चीनी के अधिक सेवन से ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, वजन बढ़ना और फैटी लीवर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
मैदा सेहत के लिए काफी हानिकारक माना जाता है। इसे पचने में भी काफी समय लगता है, जिससे मोटापा, हृदय रोग जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग में आने वाला नमक भी आपके लिए घातक साबित हो सकता है। ज्यादा नमक खाने से मौत का खतरा 28 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।
फ्रोजन फूड सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की संभावनाएं बनी रहती हैं।
वनस्पति घी में ट्रांस फैट होता है, जिसके लगातार इस्तेमाल से मोटापा बढ़ जाता है। इसके अलावा इससे दिल की बीमारियों और ब्रेन स्टोक्स का खतरा भी बढ़ जाता है।
मशरूम में मौजूद कार्सिनोजेनिक कंपाउड्स की वजह से कैंसर भी सकता है। इसलिए इसे खाने से पहले अच्छे से उबाल लेना चाहिए।
ज्यादा फास्ट फूड खाने से लिवर और किडनी को नुकसान होता है। साथ ही इससे कैंसर की भी संभावना बनी रहती है।