बरसात में नमक को गीला होने से बचाने के लिए कुछ खास ट्रिक्स


By Priyam Kumari22, Jul 2025 07:00 AMjagran.com

बरसात में नमक हो जाता है गीला?

नमक किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन ये स्वाद को बढ़ाने ही नहीं बिगाड़ने का काम भी कर सकता है।

नमक सूखा रखने के लिए टिप्स

बारिश के मौसम में हवा में नमी ज्यादा होती है, जिससे नमक जल्दी सीलन पकड़ लेता है। लेकिन इन आसान ट्रिक्स से नमक को बिल्कुल सूखा रख सकते हैं।

चावल का करें इस्तेमाल

नमकदानी में कुछ दाने कच्चे चावल डाल दें। चावल नमी को सोख लेते हैं और नमक सूखा बना रहता है।

एयरटाइट कंटेनर का यूज

नमक को हमेशा एयरटाइट डिब्बे में ही स्टोर करें। नमी अंदर नहीं जाएगी और नमक लंबे समय तक खराब नहीं होगा।

नमक को हल्का सेंक लें

अगर नमक पहले ही गीला हो चुका है, तो तवे पर थोड़ी देर हल्का सेंक लें, फिर ठंडा करके स्टोर करें।

नमक के डिब्बे को रोज साफ रखें

डिब्बे के ढक्कन और बाहरी हिस्से को रोजाना साफ करते रहें ताकि बाहर की नमी अंदर न जा सके।

लौंग डालें

नमक में कुछ लौंग या अजवाइन डालने से नमी भी दूर रहती है और फंगस भी नहीं लगता।

पुराने टी बैग्स का इस्तेमाल

डिब्बे में सूखे टी बैग्स रखें। यह भी वातावरण की नमी को सोखते हैं और नमक की नमी दूर रखते हैं।

इन टिप्स की मदद से नमक को गीला होने से बचाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva