अल्कोहल का सेवन करना हेल्थ के लिए हानिकारक होता है। इससे शरीर के कई अंगों पर विपरीत असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि अल्कोहल से छुटकारा कैसे पा सकते हैं?
ज्यादा अल्कोहल का सेवन करने से डिहाइड्रेट की समस्या हो सकती है। इससे शरीर कमजोर होने लगता है।
अल्कोहल का सेवन करने से हार्ट की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा लिवर पर भी असर पड़ता है।
अल्कोहल से छुटकारा पाने के लिए खजूर को कद्दूकश कर लें। उसके बाद पानी में मिलाकर रोजाना 2 से 3 बार पिएं।
अल्कोहल की लत छुड़ाने के लिए किशमिश खाने की सलाह दी जाती है। रोजाना 4-5 किशमिश खाने से अल्कोहल पीने की लत कम होने लगती है।
तुलसी में कई तरह के औषधिय गुण पाए जाते हैं। इसके पत्ते का सेवन करने से अल्कोहल का सेवन करने की इच्छा खत्म होने लगती है।
अल्कोहल की लत को छोड़ने के लिए गाजर का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सेब के जूस का सेवन भी किया जा सकता है।
अक्सर लोगों को भूख लगने पर अल्कोहल पीने का मन करता है। इससे बचने के लिए भूख लगने पर खाना खाएं। इससे अल्कोहल पीने की लत दूर हो सकती है।
जागरण से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ