हरियाली तीज व्रत के बाद खाएं ये चीजें, रहेंगे सेहतमंद


By Farhan Khan21, Jul 2025 04:50 PMjagran.com

हरियाली तीज का व्रत रखना

श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का त्योहार इस साल 26 जुलाई को मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित महिलाएं शिव-पार्वती की विधि विधान से पूजा और व्रत करती हैं।

बिगड़े काम बनना

हरियाली तीज का व्रत रखने से शिवजी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। इसके चलते घर में खुशियों की बरसात होती है। धीरे-धीरे बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।

हरियाली तीज व्रत के बाद खाएं ये चीजें

आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जो हरियाली तीज व्रत के बाद जरूर खानी चाहिए। आइए इन चीजों के बारे में जानें, ताकि आप सेहतमंद रह सकें।

फलों का जूस होता है बेस्ट

इसके अलावा आप फलों का ताजा जूस जैसे संतरा, अनार या मौसंबी आदि का सेवन कर सकती हैं। इनमें फाइबर, विटामिन, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटेशियम पाया जाता है।

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें

हरियाली तीज व्रत के बाद आपको ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी क्योंकि इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर होता है।

लौकी का हलवा होता है हेल्दी

अगर आपका मीठा खाने का मन हो, तो लौकी का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है। यह हलवा फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी, आयरन, पोटेशियम, और मैग्नीशियम से भरपूर होता है।

फल खाएं

जो महिलाएं हरियाली तीज व्रत के बाद फल खाती है, तो इससे उनका शरीर लंबे समय तक निरोग रहता है। फल शुरुआत से ही लाभदायक माने जाते रहे हैं। आपको भी इनका सेवन करना चाहिए।  

ज्यादा न खाएं

हालांकि आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आपको इन चीजों का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना है। इससे आपकी तबियत बिगड़ सकती है।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल और अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com