पूरी सर्दियां करें इन फलों का सेवन, रहेंगे हेल्दी


By Amrendra Kumar Yadav23, Nov 2023 08:00 PMjagran.com

ठंड का मौसम

ठंड का सीजन आ गया है, इस मौसम में अक्सर लोग सर्दी-जुकाम से परेशान रहते हैं। ऐसा इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से भी होता है।

करें इन फलों का सेवन

ऐसे में सर्दियों में इन फलों का सेवन कर सकते हैं। ये फल हेल्दी होने के साथ-साथ इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से राहत मिल सकती है।

अंगूर का करें सेवन

सर्दियों में अंगूर का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करते हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है।

सेब है फायदेमंद

सेब में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सर्दियों में इसका सेवन करने से सर्दी कम लगती है और सेहत अच्छी रहती है।

कीवी खाएं

सर्दियों में कीवी खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई पाया जाता है। इसके सेवन से मौसमी बीमारियां दूर होती हैं।

बेरीज का करें सेवन

सर्दियों में बेरीज का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंत होता है। इस सलाद के रूप में भी खा सकते हैं। इससे पाचन बेहतर होता है और इम्यूनिटी बूस्ट होती है।

संतरा खाएं

सर्दियों में संतरे का सेवन मौसमी बीमारियों से बचाव करता है। इससे सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होती है और पाचन शक्ति बेहतर होती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com