Monsoon में चाय के साथ खाने से ये चीजें बनती हैं जहर


By Akshara Verma11, Jul 2025 12:30 PMjagran.com

चाय के साथ न खाएं ये चीजें

सभी लोगों को मानसून में चाय के साथ काफी चीजें खाना पसंद होता है। परंतु, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें चाय के साथ खाने से सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं उन 7 चीजों के बारे में।

नमकीन या स्नैक्स

चाय के साथ नमकीन या स्नैक्स खाना सभी को पसंद होता हैं। लेकिन, इससे स्वास्थ्य को कई समस्याएं हो सकती हैं। गरम-गरम चाय के साथ नमकीन खाना सेहत के लिए सही नहीं है।

अंडा या आमलेट

चाय के साथ अंडा या आमलेट खाना से आपके पाचन में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इन दोनों चीजों को साथ में खाने से पेट में गैस और एसिडिटी होने लगती हैं।

डेयरी प्रोडक्ट्स

चाय के साथ डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे पनीर, दूध, दही, क्रीम आदि नहीं खाने चाहिए। इससे चाय में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स का असर खत्म होने लगता है।

मीठी चीजें

चाय के साथ मीठी चीजें जैसे केक, पेस्ट्री, मिठाई आदि नहीं खानी चाहिए। इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। साथ ही, दांतों में भी ठंडा- गर्म करके कैविटी पैदा कर सकती हैं।

तली-भुनी चीजें

गरम-गरम चाय के साथ तली-भुनी चीजें खाना पसंद हो सकता है, लेकिन यह पाचन तंत्र को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। तली-भुनी चीजें खाने में मुश्किल होती हैं।

फ्राइड फूड्स और मैदे की चीजें

चाय के साथ फ्राइड फूड्स और मैदे की चीजें खाना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे पेट की समस्याएं हो सकती हैं और स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

खट्टी चीजें

चाय के साथ खट्टी चीजें जैसे टोमेटो सॉस या अचार नहीं खाने चाहिए। इससे पाचन क्रिया खराब हो सकती है और स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

गर्म-गर्म चाय के साथ आप स्टोरी में बताई गई इन चीजों को खाने से बचें। यह स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक होती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva