स्नोफॉल का मजा लेना वास्तव में एक जादुई पल होता है, बर्फ से खेलना, स्नोमैन बनाना, बर्फ की सफेद चादर का आनंद लेने की बात ही कुछ और है।
साल 2022 खत्म होने वाला है और नया साल 2023 शुरू होने वाला है, अगर आप भी अपने नए साल को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इन जगहों पर जा सकते हैं।
पश्चिमी हिमालय के पीर पंजाल में स्थित गुलमर्ग सर्दियों में बेहद खूबसूरत होता है, यह भारत में बर्फबारी देखने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है। आप यहा स्कीइंग का भी आनंद ले सकते हैं।
अगर आप सबसे खूबसूरत बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं तो अरुणाचल प्रदेश के तवांग शहर जाएं, यहां बर्फबारी के बाद ऐसा नजारा हो जाता है, जिसकी आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
मनाली भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है, सर्दियों के मौसम में यहां के पहाड़ सफेद बर्फ की चादर से ढक जाते हैं, आप यहां इग्लू में रहकर पिक्चर-पर्फेक्ट दृश्यों का आनंद ले सकते हैं।
उत्तराखंड में मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है, यह जगह भारत में सर्दियों के दौरान बर्फ का स्वर्ग है।