सर्दी में बालों को झड़ने से बचाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें


By Ashish Mishra28, Oct 2023 06:00 AMjagran.com

बालों का झड़ना

अक्सर लोग बाल झड़ने की समस्या का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दी के मौसम में बालों को झड़ने से बचाने के लिए किन चीजों को सेवन करना चाहिए?

सर्दी का मौसम

इस मौसम में स्किन और बालों से जुड़ी कई समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए खानपान को दुरुस्त करना चाहिए।

केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स

अक्सर लोग बालों को झड़ने से बचाने के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का उपयोग करते हैं। ऐसा करने से समस्या और बढ़ सकती है।

करी का पत्ता

सर्दी के मौसम में बालों को झड़ने से बचाने के लिए करी के पत्ते को पोहा या उपमा में डालकर खाना शुरू कर दें। यह बालों को सफेद होने से बचाने में भी मदद करता है।

गाय का घी

इसमें कई तरह के पोषण पाए जाते हैं। गाय के घी को डाइट में शामिल करने से बाल झड़ने की समस्या कम होने लगती है। इसके अलावा नाक में दो बूंद घी डालने से भी हेयर फाॅल कम होता है।

तिल का तेल

इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। यह तेल स्किन और बालों को लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा रात में तिल को भिगोकर सुबह खाने से बालों का झड़ना बंद हो जाता है।

मटर

इसमें आयरन, जिंक और विटामिन-बी पर्याप्त मात्रा में होता है। इसे डाइट में शामिल करना बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

अखरोट

इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन-ई और बायोटीन पाया जाता है। इसे डाइट में शामिल करने से बाल हेल्दी बने रहते हैं।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ