चेहरे की झुर्रियों को कम करने के लिए कई तरीके होते है। परंतु क्या आप जानते हैं कुछ फेशियल योगा आपके चेहरे की झुर्रियों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। आइए स्टोरी में देखते है इन 6 Facial Yoga कौन सी हैं।
माथे की झुर्रियों को कम करने के लिए आप अपनी उंगलियों को भौंहों के ऊपर रखें। फिर, उंगलियों को अपनी भौहों को ऊपर उठाने का प्रयास करें। यह योग आप करीब 15 मिनट तक करें।
अपने गालों को अंदर की ओर खींचें और 5 सेकंड के लिए रोकें। फिर अपने जबड़े को आगे की ओर धकेलें और 5 सेकंड के लिए रोकें। इसे 8-10 बार दोहराएं।
अपनी गर्दन को ऊपर उठाएं और 10-15 सेकंड के लिए रोकें। फिर अपनी गर्दन को नीचे झुकाएं और 10-15 सेकंड के लिए रोकें। इसे 5 बार दोहराएं।
अपनी तर्जनी उंगलियों को आंखों के नीचे के कोनों पर रखें और अपनी आंखों को 6 बार सिकोड़ें और 6वीं बार एक सेकंड के लिए रोकें।
अपने सिर को पीछे झुकाएं और अपने निचले जबड़े को आगे की ओर धकेलें। 10 सेकंड के लिए रोकें और फिर आराम करें। इसे 5 बार दोहराएं।
मुंह के कोनों और जबड़े के आसपास की झुर्रियां चेहरे को उदास दिखाती हैं। इस एक्सरसाइज से जॉलाइन टोन होती है और स्किन फर्म बनती है।
आप चेहरे को शार्प करने के लिए इन फेशियल योगा को जरूर करेँ। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva