ज्यादातर लड़कियां अभी भी अपनी स्किन टोन के हिसाब से लिपस्टिक शेड नहीं चुन पाई हैं, क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं? तो चिंता ना करें हम आपके लिए लेकर आए हैं Aditi Rao Hydari के 7 बेहतरीन लिपस्टिक शेड्स, जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकती हैं।
आजकल ये शेड बेहद ट्रेंड में है। इसको लगाने से आपका लुक बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखाई देगा। सांवली लड़कियों के लिए यह शेड एकदम बेस्ट ऑप्शन है।
एक्ट्रेस का ये हॉट रेड शेड पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट हैं। ये क्लासी शेड लुक को अट्रैक्टिव के साथ आपकी पर्सनैलिटी को भी बोल्ड लुक देगा।
Aditi का न्यूड लिपस्टिक शेड ऑफिस के लिए एकदम परफेक्ट है। ये एक नेचुरल फिनिशिंग के साथ क्लासी लुक देता है। यंग गर्ल्स इस शेड को रोज इस्तेमाल कर सकती हैं।
मेहरून लिपस्टिक आपके वेस्टर्न और एथनिक आउटफिट्स को महफिल की स्पॉट लाइट बना देगा। यह हर फेस टोन के लिए बेस्ट होती है।
एक्ट्रेस के इस पीच शेड को फॉर्मल से लेकर पार्टी में हॉट और सेसी लुक कैरी करने के लिए वियर कर सकती हैं। यह आपके आउटफिट्स को ग्लैमरस लुक देगा। साथ ही, यह आपकी पर्सनैलिटी को भी चार्मिंग लुक देगा।
बेज कलर गोरी लड़कियों पर खूब खिलकर आता है। यह शेड देखने में एकदम नेचुरल लुक देता है। साथ ही, आप इस शेड को नाइट पार्टी में शॉर्ट ड्रेस के साथ कैरी कर सकती हैं।
ऑफिस गर्ल्स एक्ट्रेस के इस कोरल ऑरेंज लिप शेड को लगाकर बोल्ड और स्टनिंग लुक ले सकती हैं। यह नेचुरल के साथ-साथ आपके लुक को अट्रैक्टिव दिखाएगा।
आप पार्टी आउटफ्टिस में हॉट और सेसी लुक के लिए एक्ट्रेस की इन पार्टी परफेक्ट लिप्सटिक को ट्राई करें। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@aditiraohydari)