बालों को सुंदर, घना और काला बनाने के लिए शानदार हैं ये उपाय


By Farhan Khan09, Nov 2023 12:43 PMjagran.com

सुंदर बाल

लंबे, सुंदर, घने और काले बाल सभी की चाहत होती है, लेकिन किसी को अपने बालों में ये सभी गुण एक साथ मिल जाए ऐसा जल्दी संभव नहीं हो पाता है।

ढेरों नुस्खे

इसके लिए महिलाएं इतना जतन भी करती हैं, सभी के सिखाए नुस्खे आजमाती हैं, लेकिन तब भी सौ फीसदी सफल नहीं हो पाती हैं।

अपनाएं ये उपाय

अगर आप भी सुंदर,लंबे और घने बाल चाहती हैं, तो इन तरीकों को अपना सकती हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

तेल की मालिश

तेल की मालिश करने से स्कैल्प को पोषण मिलता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और अच्छी नींद आती है। तेल के उपयोग से जड़ें मजबूत होती हैं।

बालों की उम्र बढ़ना

तेल लगाने से बालों का रूखापन भी दूर होता है। ये काम आप आराम से घर बैठे कभी भी कर सकते हैं और ऐसा करके आप अपने बालों की उम्र बढ़ा सकते हैं।

बालों में कंघी

जब बाल गीले होते हैं, तो ये केराटिन कमजोर बॉन्ड बनाते हैं जिससे बाल आसानी से टूट जाते हैं। ऐसे में अधिक गीले बालों में कंघी नहीं करनी चाहिए।

बालों को हीट न करें

सूखे बाल 180 डिग्री सेल्सियस तक की हीट बर्दाश्त कर सकते हैं। इससे अधिक हीट प्रतिदिन देने से बालों का मॉइश्चर खत्म हो जाता है। ऐसे में बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए हीट वाली किसी भी प्रक्रिया का इस्तेमाल न करें।

बाल के हिसाब से कंघा

बाल के हिसाब से कंघा अपने बाल के हिसाब से जैसे स्ट्रेट, कर्ली और सामान्य जैसे भी बाल हों, वैसा ही उपयुक्त जैसे बड़े दांत वाले या छोटे दांत वाले कंघे का इस्तेमाल करें।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com