दिवाली की 5 दिन की छुट्टी पर इन खूबसूरत जगहों पर घूमें


By Amrendra Kumar Yadav09, Nov 2023 09:00 PMjagran.com

दिवाली

दिवाली प्रकाश का पर्व है इसे बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है, क्यों कि इस दिन भगवान राम रावण का वध कर के अयोध्या आए थे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

दिवाली की छुट्टियां

दिवाली की लंबी छुट्टियों में लोग कहीं घूमने जाने का प्लान करते हैं, ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने का प्लान कर रहें हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं।

अयोध्या

दिवाली पर अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन होता है। ऐसे में दिवाली की छुट्टियों में आप अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में शामिल हो सकते हैं।

जयपुर

पिंक सिटी के रूप में मशहूर, हवा में दिवाली की खुशबू उभरती है। और इस नजारे को देखने सैलानी देश विदेश से दिवाली के दिन पहुंचते हैं।

वाराणसी

गंगा के घाटों पर आयोजित दिवाली आरती अद्वितीय है। दिवाली के बाद देव दिवाली का भी आयोजन किया जाता है आप चाहें तो अपनी छुट्टियों को शानदार बनाने के लिए इसका भी लुफ्त उठा सकते है।

उदयपुर

उदयपुर अपने प्राचीन महलों के लिए मशहूर है लेकिन दिवाली के समय यहां का अद्भुत दृश्य आप के छुट्टियों के दिनों को यादगार और खास बना सकती है, उदयपुर में दिवाली भव्य रूप से मनाई जाती है।

कोलकाता

कोलकाता को 'सिटी ऑफ जॉय' के नाम से भी पुकारा जाना गलत नहीं होगा। दुर्गा पूजा, पंडाल, और दिवाली की शानदार रौनक यहां आने वाले सैलानियों के लिए एक अद्वितीय अनुभव बनाती हैं।

चित्रकूट

भगवान श्रीराम ने वनवास के समय यहां वक्त गुजारा था, इस स्थान का धार्मिक रूप से विशेष महत्व है। दिवाली के अवसर पर यहां पर घूम सकते हैं।

लाइफस्टाइल और ट्रेवल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagaran.com