खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण लोग डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
ऐसे में आज हम कुछ फलों के बारे में बताएंगे, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें।
डायबिटीज के मरीजों अगर पपीते को रोजाना खाली पेट खाते हैं, तो पाचन स्वस्थ रहेगा और डायबिटीज कंट्रोल होने में भी मदद मिलेगी।
अमरूद में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कि डायबिटीज में लाभदायक हो सकता है। डायबिटीज के मरीज इसे नाश्ते के रूप में खा सकते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद गुण पेट की समस्याओं को दूर करने के साथ शुगर कंट्रोल करने में सहायक है।
सर्दियों के मौसम में किन्नू खाना फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शुगर के रोगियों के लिए गुणकारी साबित हो सकता है।
नाशपाती का जीआई कम होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
अगर आप बढ़ते शुगर से परेशान हैं, तो नाशपाती खा सकते हैं। इससे शुगर का स्तर सामान्य रहेगा।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com